{"_id":"582cbc124f1c1b5936900051","slug":"baraut-kotwali-area-in-two-stores-in-the-theft-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दो दुकानों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में दो दुकानों में लाखों की चोरी
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 17 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। चोर नगर में मंगलवार की रात में दो स्थानों से लाखों की नगदी और सामान चुराकर ले गए। इस संबंध में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई।
इसरार पुत्र अंसार अहमद निवासी बावली की बिजरौल रोड पर जाट कॉलेज की मार्केट में जाली का गेट बनाने की दुकान है। मंगलवार की शाम वे दुकान बंद कर अपने गांव चले गये थे। बुधवार की सुबह आठ बजे जब वे दुकान पर आए और दुकान खोली तो दुकान में रखा गल्ला गायब था और पीछे की तरफ दीवार में नकब लगी थी।
बदमाश गल्ला उठाकर ले गए। इसमें 2 लाख 30 हजार की नगदी थी। जिन्हें उन्हें बैंक में जमा कराना था। गल्ले में कारपोरेशन बैंक की पासबुक और चेक बुक और किराये की रसीद भी रखी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसरार ने कोतवाली में तहरीर देकर दुकान पर ही रहने वाले तीन युवकों पर आशंका जताई है। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी चोरी की वारदात छपरौली चुंगी पर हरेंद्र की दुकान में हुई। चोर दुकान का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी, बीडी सिगरेट समेत अन्य समान चुराकर ले गए। इसकी कीमत 50 हजार के लगभग बताई। हरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, इनसे वे पूछताछ कर रही है।