फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baoli student left the school in panic

बावली की छात्रा का दहशत में स्कूल छूटा

Thu, 17 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 17 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बावली गांव की 11वीं की छात्रा ने अपने चाचा की दहशत के चलते स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप है चाचा ने उसका एक माह पहले अपहरण किया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहा है। मकान के पास फायर कर धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित परिजनों ने एएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


 छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया एक माह पहले छात्रा का कॉलेज जाते समय अपहरण किया था। पता चलने पर आरोपी उसको कार से रोड पर धक्का देकर फरार हो गया था। अपहरण करने का आरोपी छात्रा का चाचा था। आरोपी के खिलाफ बड़ौत थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपी जमानत पर जेल से छूट गया है। अब उसने उन पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए आरोपी मकान के पास फायर करता है और जान से मारने की धमकी देता है। उनका पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी अजीजुल हक ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed