{"_id":"bc4b1e842d26cc6abae171624e66cb2a","slug":"attack-in-election-revenge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसियां गांव में चुनावी रंजिश में हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसियां गांव में चुनावी रंजिश में हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बरसियां गांव में फखरुद्दीन के समर्थकों ने बुधवार रात जमकर बवाल काटा। ओमकार यादव के समर्थक अनवर के घर में घुसकर हमला बोला। इस मामले में तीन को नामजद करते हुए 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
बरसिया गांव के अनवर ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी बेटी सुल्ताना के साथ गांव में गली से होकर गुजर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान फखरुद्दीन के समर्थकों ने उन पर फब्तियां कसी। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
वह अपनी बेटी के साथ घर पर पहुंच गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इसमें वह स्वयं, उसकी बेटी और परिवार के अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने सिंघावली अहीर थाना पर घटना की तहरीर दी। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है। एसएचओ अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपी दो भाई हारूण, अरसद के अलावा अमजद को नामजद करते हुए 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल गांव में पूरी तरह से शांति है।