फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Army Recruiting 30 Munnabhai holding in Gautam Buddha Nagar

सेना भर्ती में गौतमबुद्धनगर के 30 मुन्नाभाई पकड़े

Wed, 24 Aug 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 24 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting 30 Munnabhai holding in Gautam Buddha Nagar
फर्जी फार्म पकड़े जाने पर मीडियाकर्मियों से मुंह छुपाते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रही सेना भर्ती में माफिया की सक्रियता का खुलासा हुआ है। गौतमबुद्धनगर जिले की भर्ती के दौरान प्रवेश पत्र पर अच्छे धावकों के फोटो स्कैन कर लगा दिए गए। कई प्रवेश पत्र ऐसे थे, जिन पर दो-दो फोटो लगे थे। मुख्य गेट पर जांच के दौरान 30 लड़कों को पकड़ा गया। तीन ऐसे थे, जिन्होंने दौड़ भी पूरी कर ली थी। कर्नल रजनीश मेहता, सीओ कर्मवीर सिंह और एसडीएम आदित्य प्रजापति ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद संबंधित युवकों को छोड़ दिया, यह युवक अब कभी किसी भी सेना की भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


बड़ौत में सेना भर्ती के दौरान मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के युवकों ने सैनिक सामान्य ड्यूटी , तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक स्टोर कीपर और ट्रेड्स मैन के पदों पर भाग लिया। बिजरौल रोड गेट पर प्रवेश पत्रों की चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। मेरठ भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर कर्नल रजनीश मेहता ने बताया 30 युवक ऐसे थे, जो मूल प्रवेश पत्र पर दूसरे का फोटो स्कैन कर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। इन युवकों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में इन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। बताया गया है कि मूल युवकों ने अपनी जगह अच्छे एथलीट शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए भेजे थे। तीन ऐसे भी थे, जिन्होंने दौड़  पूरी कर ली थी। गौतमबुद्धनगर में एक एजेंट से ही सबने फार्म भरवाए थे। कर्नल मेहता, एसडीएम और सीओ बड़ौत ने अभ्यर्थियों से पूछताछ की। कर्नल मेहता ने बताया पूछताछ के बाद  पकड़े गए सभी युवकों को छोड़ दिया गया है। जिन नामों पर वह सेना भर्ती में शामिल होने आए थे, अब उन्हें हमेशा के लिए सेना की भर्ती से बैन कर दिया गया है। इनकी जानकारी वेबसाइट पर भी डाली जाएगी, ताकि वह अन्य राज्यों की भर्ती में भी भाग न ले सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग लाने के बहाने भाग गए

बड़ौत। गौतमबुद्धनगर के कई युवक  ऐसे भी जो जांच के दौरान भाग खड़े हुए। जिस वक्त           फर्जी युवकों का मामला सामने आया, यह युवक भी लाइन में खड़े थे। प्रवेश पत्र देकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनका बैग छूट गया है, वह अभी आ रहे हैं। तीन-चार युवक बैग लाने के बहाने भाग खड़े हुए।

स्केनिंग में खुल गया खेल

बिजरौल रोड के गेट पर ही सेना ने अपना प्रमाण पत्र जांच केंद्र खाला है। यहां से प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग होती है। प्रमाण पत्रों के अलावा प्रवेश पत्र को स्कैन कर देखा जाता है। स्केनिंग के दौरान ऑरिजनल फोटो दिखाई दिए, जबकि प्रवेश पत्र पर दूसरे थे। मामले खुलने शुरू हुई तो संख्या तीस तक पहुंच गई।


सफल युवकों की होगी जांच

गौतमबुद्धनगर के युवकों की         जांच शुरू हो गई है। ऐसे युवक जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उनके प्रमाण पत्रों और प्रवेश पत्र की जांच भी शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed