{"_id":"57f95d164f1c1bcd40270bde","slug":"against-eight-people-in-an-attack-on-a-youth-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर हमले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर हमले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत में एसपी से शिकायत करने जाते देशराज मोहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में दलित युवक रोबिन पर हुए हमले के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इनमें चार नामजद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर घायल युवक के परिजन भड़क गए। उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बागपत के देशराज मोहल्ला निवासी रोबिन और नवीन, गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी युद्धवीर के मकान में शुक्रवार शाम टंकी फिटिंग का कार्य कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने रोबिन के साथ गाली-गलौज कर सरिया और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। वह गंभीर घायल हो गया था। घायल रोबिन के पिता ईश्वर सिंह ने गायत्रीपुरम मोहल्ला के विकास, चौहानान मोहल्ले के रोबिन, उसके भाई के अलावा शेखर व 3-4 अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल के परिजन शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे।
परिजनों का आरोप है हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की इस लापरवाही के कारण आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाा। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन भी किया आैर एएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें सुनील, रवि, महेश, कपिल, करतार सिंह, पिंकी, सरोज, शांति, ललिता, ओमवती शामिल रही। एएसपी अजीजुल हक ने आश्वासन दिया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।