फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A gang of active gang arrested

सक्रिय गिरोह का एक लुटेरा गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 18 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा।  थाना चांदीनगर पुलिस ने कई जिलों में सक्रिय लूट गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लूटपाट की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए लूटेे मोबाइल और नगदी बरामद की। 
विज्ञापन


छह अप्रैल की रात्रि में करीब दस बजे नोएडा से अपने गांव सिंगौली तगा ड्यूटी कर बाइक पर सवार होकर लौट रहे बाइक सवार पवन, नितिन, विरेंद्र त्यागी, शिवकुमार समेत कई लोगों से बदमाशों ने लूटपाट की। तभी से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा संजीव सुमन ने सोमवार को लूटपाट की तीन घटनाओं का खुलासा कर बताया थाना प्रभारी चांदीनगर राजपाल सिंह ने उक्त लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को चुनौती के रूप में लेकर उनका सुराग लगाने में ताबड़तोड़ दबिश दी।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर भागौट से दादी जी महाराज के मंदिर की तरफ जा रहे एक युवक को थाना प्रभारी ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। थाने ले जाकर तलाशी लेने के बाद उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए।  पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतीश निवासी ग्राम भागौट थाना चांदीनगर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बताया उसने अपने गांव के साथी राहुल, मुन्ना एवं मंदीप के साथ मिलकर  छह अप्रैल की रात्रि मे लूट की । इसके अलावा उसने खेकड़ा व चांदीनगर क्षेत्र में कई लूट कीं। पुलिस ने लूट के आरोपी को चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया  गाजियाबाद, नोएडा में भी एक दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed