{"_id":"5c5349c8bdec225eb65df0ac","slug":"91548962248-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंटू की हत्या में संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिंटू की हत्या में संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी किसान मिंटू की हत्या में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के शक की सुई नजदीकियों पर ही घूम रही है।
मंसूरपुर गांव निवासी मिंटू (30) पुत्र वीरसेन की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव ललियाना गांव निवासी किसान सियानंद के खेत में पड़ा मिला। वह सोमवार से लापता था। पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया हुआ है। उनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को उसके नजदीकियों पर ही हत्या करने का शक है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि हत्या में नजदीकियों पर ही शामिल होने की आशंका है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल का भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।