फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पूर्वी यमन नहर पर राहगीरों से की लूटपाट

पूर्वी यमन नहर पर राहगीरों से की लूटपाट

Sun, 20 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी यमन नहर पर राहगीरों से की लूटपाट
बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमन नहर पर बावली झाल के पास बदमाशों ने राहगीरों से एक बाइक, एक बुलेट, मोबाइल और हजारों की नगदी लूट ली। बाद मेें ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

पूर्वी यमन नहर पर बावली झाल के पास बावली गांव से बाइक से बड़ौत आ रहे अरविंद पूर्व प्रधान के नौकर बबलू पुत्र सोमपाल निवासी बावली, जब पूर्वी यमन नहर के पास पहुंचे तो पहले से ही खड़े बदमाशों ने उन्हें तमंचों के बल पर रोक लिया और तमंचे की बटों से पिटाई कर बाइक और मोबाइल लूट लिया और उन्हें बंधक बना लिया। कुछ समय बाद संजीव पुत्र रोहताश निवासी छछरपुर पूर्वी यमन से होते हुए बुलेट से बड़ौत आ रहे थे, तभी बदमाशों ने उनसे छह हजार की नगदी, मोबाइल और बुलेट लूट ली और तमंचे लहराते हुए भाग निकले। शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सक। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी है। बावली ग्रामीणों ने कहा आए दिन लूट हो रही है लेकिन पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed