फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब अपराधियों की खैर नहीं होगी - एएसपी

अब अपराधियों की खैर नहीं होगी - एएसपी

Sat, 22 Dec 2018 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
अब अपराधियों की खैर नहीं होगी - एएसपी
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने खेकड़ा थाने में पहुंच थाने के उपनिरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि अब अपराधियों की खैर नहीं होगी। थाना पुलिस क्षेत्र में ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर अपराधियों का सफाई करें।
खेकड़ा नगर क्षेत्र में लगातार क्राइम बढ़ रहा है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव खेकड़ा थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने थाने के सभी उपनिरीक्षक एवं पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि थाना पुलिस ऑपरेशन ऑल आउट चलाकर बदमाशों का सफाया करें और प्रत्येक दशा में क्राइम कंट्रोल करें। प्रत्येक दशा में क्राइम कंट्रोल कर कर जनता को दहशत मुक्त कराना है। उन्होंने थाना प्रभारी उमेश रोरिया से क्षेत्र के सभी उप निरीक्षक, पुलिसकर्मियों को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी मेहनत के साथ गश्त बढ़ाकर मुस्तैद रहकर बदमाशों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने के सभी उपनिरीक्षक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व बड़ागांव मार्ग पर रात्रि के समय खेकड़ा स्थित एक फैक्ट्री से कार्य कर अपने गांव सिखेड़ा लौट रहे युवक पवन को बदमाशों ने लूटपाट कर विरोध करने पर तमंचे से गोली मारकर घायल किया। बृहस्पतिवार रात्रि में बदमाशों ने लूटपाट की दो घटनाओं को अंजाम दिया। ग्राम चमरावल निवासी पंकज पुत्र विजयपाल खेकड़ा नगर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की रात्रि में करीब नौ बजे वह फैक्ट्री से कार्य कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर चमरावल लौट रहे थे। जब वह खेला मोड़ पर पहुंचे तभी वहां पर खड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें तमंचे के निशाने पर रोक लिया। उससे लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने उनसे 400 रुपये की नगदी और एक मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट मारकर पंकज को घायल किया। और जाते समय बदमाश उस पर तमंचे से गोली चलाकर भागे। तमंचे से निकली गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना ग्राम चमरावल निवासी बिट्टू पुत्र श्यामलाल के साथ घटी। बिट्टू भी खेकड़ा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह भी बीती रात्रि करीब 9 बजे फैक्टरी से छुट्टी होने पर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह बड़ागांव से आगे खासपुर मोड़ के समीप पहुंचा तभी पहले से घात लगाए खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें भी रोक लिया और लूटपाट का विरोध करने पर उसके ऊपर भी तमंचे से गोली चला दी। तमंचे से चली गोली से निकले छर्रे बिट्टू के हाथ, पेट एवं सीने में लगे। इससे वह गंभीर घायल हो गए और मार्ग पर गिर पड़े। बदमाश दोनों वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों घायलों को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने के चलते घायलों के परिजन भी सीएचसी में पहुंचे। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक बागपत राजेश श्रीवास्तव भी पुलिस फोर्स के साथ सीएचसी में पहुंचे। पुलिस कर्मियों से दोनों घटनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया, बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। परिजनों ने दोनों घायलों को दिल्ली स्थित हायर सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed