फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला को बेटियां को जन्म देना महंगा पड़ा

महिला को बेटियां को जन्म देना महंगा पड़ा

Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
महिला को बेटियां को जन्म देना महंगा पड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढिकाना गांव में एक महिला को लगातार दो बेटियों को जन्म देना महंगा पड़ा। महिला की सास, देवर सहित अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। जब पति और बहन बचाने आई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

साबिरा पत्नी इकराम और उसके बहन रेशमा पत्नी नफीस की एक ही घर मेें शादी हुई । साबिरा को लगातार दो बेटियां पैदा हुई, तो सास उसे ताने देने लगी। मंगलवार को सुबह के समय सास, देवर सहित अन्य लोगों ने साबिरा के साथ मारपीट शुरू कर दी, जब उसका पति इकराम आया तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसकी बहन रेशमा अपनी बहन को छुड़ाने आयी तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed