{"_id":"5b33ec5f4f1c1b8c278b8167","slug":"91530129503-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर फायरिंग की वीडिया वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर फायरिंग की वीडिया वायरल
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फायरिंग की वीडियो अहेड़ा गांव का निकली। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग करने रिपोर्ट दर्ज कराई।
सोशल मीडिया पर कई दिन से एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में तीन युवक बंदूक, रायफल और पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने इसकी जांच की तो यह वीडियो बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहेड़ा गांव की निकली। कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने बताया कि तीन युवकों ने पांच-छह दिन पहले लाइसेंसी हथियारों से मकान की छत पर खड़े होकर फायरिंग की। इससे गांव में दहशत फैल गई। उनके दोस्तों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी । इस मामले में सौरव पुत्र शिवकरण, मोहित पुत्र देवकरण निवासी अहेड़ा, अनुज पुत्र राजेंद्र निवासी बहादरपुर जनपद मेरठ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों युवकों ने अपने लाइसेंसी बंदूक, रायफल और पिस्टल से फायरिंग की । उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।