{"_id":"5b2ea1a84f1c1b13358b856d","slug":"91529782696-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को नींद की गोली खिलाकर युवती प्रेमी संग फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों को नींद की गोली खिलाकर युवती प्रेमी संग फरार
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की रात्रि में एक युवती परिजनों को नींद की गोली खिलाकर प्रेमी संग फरार हो गई। नींद की गोलियों से युवती के माता पिता और भाई की हालत बिगड़ गई। परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया।
बिनौली क्षेत्र के एक गांव युवती का गांव के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके प्रेम प्रसंग का धीरे धीरे गांव के लोगों को पता चल गया। इसके बाद बात युवती के परिजनों तक तक पहुंच गई। उन्होंने लोक लाज के कारण युवती पर बंदिशें लगा दी तथा घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। रात्रि में युवती अपने माता-पिता व भाई को नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग फरार हो गई। नींद की गोलियों से परिजनों की हालत बिगड़ गई और परिवार के लोगों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया तथा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बिनौली थाने पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जायेगा।