{"_id":"5aee0a0f4f1c1b56098b853c","slug":"91525549583-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी और छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी और छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बड़ौत पुलिस ने मोबाइल चोरी और मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया । इनके पास से पुलिस ने चोरी और लूट के 12 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।
एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि बड़ौत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार को बड़ौत मेें दिल्ली बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के सामने से अजय तोमर उर्फ छोटू पुत्र महेश तोमर और निखिल पुत्र अशोक तोमर निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत को गिरफ्तार किया। तलाश लेने पर उनके पास से 12 मोबाइल फोन बरामद हुए। मोबाइल की जांच की तो सभी मोबाइल चोरी और लूट के निकले। हाल ही में एक मोबाइल बड़ौत डिपो की रोडवेज बस चालक राशिद पुत्र रियासत निवासी जलालपुर की बस में बने डेस्क बोर्ड से चोरी किया । दूसरा मोबाइल किदवईनगर में एक रेस्टोरेंट के काउंटर से चोरी हुआ। दोनों मोबाइल चोरी के मुकदमे कोतवाली पर दर्ज है। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाश बाइक से आते हैं और फोन पर बात करते समय लोगों से मोबाइल छीनकर भाग जाते हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा । एसपी ने बताया कि बदमाशों से बरामद शेष मोबाइल फोन की आईएमआई रन कराकर फोन धारक से घटना के बारे में तहरीर प्राप्त की जाएगी और पुलिस उचित वैधानिक कार्रवाई करेगी।
बीए का छात्र है निखिल
बागपत। गिरफ्तार बदमाश निखिल तोमर बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। शोक पूरा करने के लिए वह मोबाइल छीनने का काम करता था। लूटे गए मोबाइल को दोस्तों और आसपास के गांवों में बेच देता था।
विज्ञापन
बिजली मकैनिक है अजय
बागपत। पकड़ा गया अजय तोमर उर्फ छोटू बिजली का मकैनिक है। उसके पिता पशु पैठ में काम करते हैं। वह अपने शोक पूरा करने के लिए मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। शाम के समय बड़ौत में कई लोगों से मोबाइल लूटे हैं।
मोबाइल छीनने की घटनाओं पर लगेगा अंकुश
बागपत। बड़ौत शहर में काफी समय से मोबाइल छीनने और चोरी की घटनाएं हो रही है। दोनों बदमाशों के पकड़ने के बाद इन वारदातों पर अंकुश लग सकेगा। पुलिस बदमाशों के साथियों का भी पता लगाने के प्रयास कर रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी प्रकाश में आएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।