{"_id":"5abbec574f1c1bf6298b46d0","slug":"91522265175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी पंजाब में ईंट भट्ठे पर मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत किशोरी पंजाब में ईंट भट्ठे पर मिली
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले से अपहृत किशोरी को पुलिस ने पंजाब के नया शहर स्थित ईंट भट्ठे से बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस बृहस्पतिवार को किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराएगी।
शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले से सात मार्च को 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया था। परिजनों ने कोतवाली पर युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से ही किशोरी की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को पंजाब के नया शहर स्थित ईंट भट्ठे से बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को बागपत कोतवाली ले आई है। बृहस्पतिवार को किशोरी को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किशोरी को पंजाब से बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।