फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मजदूर का फांसी पर शव लटका मिला

मजदूर का फांसी पर शव लटका मिला

Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
मजदूर का फांसी पर शव लटका मिला
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के नंगला पोईस गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले को आत्महत्या का बता रही है। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है।
रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी मृतक बचन सिंह कश्यप (32) पुत्र सुमेर कश्यप दो साल पूर्व सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र नंगला पोईस गांव में आकर पत्नी और बच्चों सहित बस गया और अपना मकान भी बना लिया । रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग उसकी पत्नी पिंकी घर के आंगन में चूल्हे पर खाना बना रही थी। पत्नी ने बताया कि इसी दौरान गुस्से में बचन सिंह बाहर से घर आया और कमरे में घुस कर अंदर से कुंडी लगा दी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने पड़ोसियों से एकत्र कर लिया और कमरे में बराबर की दीवार से नकब लगाकर अंदर से किवाड़ खोले तो बचन सिंह खूंटी पर फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने गले में चुन्नी से फंदा लगाकर फांसी लगाई। लोगों ने उसे फांसी से उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर सूप गांव से मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और युवक की हत्या की आशंका जताई। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई । तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन


गले नहीं उतर रही आत्महत्या की कहानी
बागपत। मृतक युवक के चाचा मांगेराम ने बताया कि जिस खूंटी पर बचन सिंह का शव लटका हुआ, वह मात्र साढ़े तीन फीट ऊंची है। फिर उसने खूंटी पर लटक कर कैसे आत्महत्या कर ली। यह कहानी परिजनों के गले नहीं उतर रही है। उसकी हत्या कर शव खूंटी पर लटकाया, क्योंकि मृतक का अपने पड़ोसी एक युवक से सुबह के समय ही झगड़ा हुआ और युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी पर लगाया हत्या कराने का आरोप
बागपत। चाचा मांगेराम ने आरोप लगाया कि मृतक बचन सिंह की पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। उसके अपने ही पड़ोसी किसी युवक से अवैध संबंध है। इसका मृतक युवक विरोध करता था। इसी के कारण पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर उसकी हत्या की है।

घटना से बचने के लिए बनाई कहानी
बागपत। मृतक के चाचा मांगेराम ने बताया कि पुलिस के आने से पहले ही कमरे में नकब क्यों लगाई। पत्नी पुलिस के आने का इंतजार भी तो कर सकती थी। इससे स्पष्ट होता है कि पहले बचन सिंह की फांसी लगाकर हत्या की और फिर उसका शव साढ़े तीन फुट ऊंची खूंटी पर लटका दिया और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर दीवार में बनाए गए रास्ते से बाहर निकल गए। घटना से बचने के लिए पड़ोसियों के सामने दीवार में नकब लगाने का बाहना बनाया।

हत्या या आत्महत्या, जांच शुरू
बागपत। नंगला पोईस गांव में युवक बचन सिंह कश्यप ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की, गांव में चर्चा है कि उसकी हत्या की गई है। सूत्रों ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा रहता था। पत्नी उसकी एक भी नहीं सुनती थी। मजदूरी पर जाने के बाद उनके घर पर कुछ युवकों का अभी आना-जाना रहता था।


मजदूरी करता था बचन सिंह
बागपत। मृतक के चाचा मांगेराम ने बताया बचन सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बेटी और एक बेटा है। उसने 15 वर्ष पहले बिहार निवासी पिंकी से कोर्ट मैरिज की । वे तीन भाई हैं। उसके दो छोटे भाई हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को पैतृक गांव सूप ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed