फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तवेलागढ़ी में चढ़त के दौरान संघर्ष

तवेलागढ़ी में चढ़त के दौरान संघर्ष

Tue, 20 Feb 2018 01:37 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
तवेलागढ़ी में चढ़त के दौरान संघर्ष
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी में चढ़त के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों में पथराव हुआ और लात-घूंसे चले। इसमें 8-10 बाराती घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने बीच बचाव किया और घायलों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया । इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

तवेला गढ़ी गांव में चंद्रपाल की बेटी की छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव से बारात आई हुई । चढ़त के दौरान बाराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान बारात में आए कुछ युवकों का डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया और युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। युवकों ने एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। युवकों में जमकर लात घुसे और बेल्ट भी चली। इसमें 8-10 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे युवकों को अलग-अलग किया। घायल युवकों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। घायलों के नाम पता नहीं लगे। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed