फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बॉर्डर पर मिल-डे-मिल का राशन से लदा कैंटर पकड़ा

बॉर्डर पर मिल-डे-मिल का राशन से लदा कैंटर पकड़ा

Fri, 22 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
बॉर्डर पर मिल-डे-मिल का राशन से लदा कैंटर पकड़ा
बागपत। स्कूली बच्चों के मिड -डे मील को अवैध तरीके से बेचे जाने का मामला सामने आया है। राशन को कैंटर में लादकर हरियाणा बेचने के लिए जाते समय यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पुलिस ने कैंटर को पकड़कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। जांच करने पर इसका खुलासा हुआ। अब मिड -डे मील सप्लाई करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। उसके द्वारा ही राशन बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

निवाड़ा चौकी पुलिस का स्टाफ बुधवार को शाम के समय वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान बागपत की ओर से एक कैंटर आया, पुलिसवालों ने उसको चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें गेहूं और चावल के बोरे लगे मिले। चौकी इंचार्ज निरंजन सिरोही ने कैंटर को कब्जे में लेकर ओढ़ापुर गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को जानकारी दी। उन्होंने टीम के साथ जांच पड़ताल की। पूर्ति अधिकारी ने बताया कैंटर में 300 बोरे गेहूं और चावल के है। यह राशन मिड -डे मील का है। जो मिड -डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था ने बिनौली के गोदाम से राशन कैंटर में लादा था। यह राशन स्कूलों में पहुंचना था। संस्था राशन को स्कूलों में न पहुंचाकर उसको हरियाणा में बेचने के लिए ले जा रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अफसरों को अवगत कराया है। उधर, बीएसए योगराज सिंह ने कहा इस मामले में मिड -डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा संस्था की हरकत की उच्चाधिकरियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि शासन स्तर पर भी संस्था को ब्लैक लिस्ट किया जा सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed