{"_id":"59fa20dd4f1c1b8e698b8cb4","slug":"91509564637-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रूपये
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बदमाशों ने एक युवती के एटीएम कार्ड से लगातार चार दिन तक डेढ़ लाख रुपये की नगदी निकाली। इसकी जानकारी उसे तब पता लगी, जब वह बैंक में अपनी पासबुक में एंट्री कराने गई। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
आंचल पुत्री श्रीपाल कांशीराम कॉलोनी बड़ौत की रहने वाली है। उसका खाता यूनियन बैंक बड़ौत शाखा में है। इसमें 1.53 लाख रुपये थे। 16 अक्तूबर को उसने एटीएम से पैसा निकाला । इसके बाद वह जब बुधवार को बैंक में गई और पासबुक में एंट्री कराई तो उसके खाते में मात्र 970 रुपये मिले। इसे देखकर वह दंग रह गई। बैंक से जानकारी मिली कि उसे खाते से 23, 24, 25, 26, 27 अक्तूबर को पांच दिन तक लगातार एटीएम से पैसा निकाला उसने बताया कि जब वह 16 अक्तूबर को एटीएम से पैसा निकालने गई तो तभी उसका एटीएम कार्ड बदल दिया था। जो मोबाइल नंबर उसका बैंक में था, वह बंद चल रहा था। इस कारण कोई मैसेज भी नहीं आया।