{"_id":"59cc056e4f1c1b9c538b4be6","slug":"91506542958-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मंदिर से घर जाते समय मंगलवार को व्यापारी की पत्नी की चेन लूट की घटना के बाद व्यापारियों ने बुधवार को कमान संभालकर मंदिर के आसपास पहरा दिया। उन्होंने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की सुबह श्योगिरान निवासी व्यापारी डीके जैन की पत्नी इंद्राणी जैन स्थानक मंडी में मुनि के प्रवचन सुनने के बाद मीरापुर राजबाहे की पटरी से पैदल ही अपने घर लौट रही थी, तो गऊशाला के नजदीक बाइक पर सवार दो युवक उसके गले से सोने की चेन झपट ले गए । इसे लेकर व्यापारियों ने कोतवाली में आक्रोश जताकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बुधवार को व्यापारियों ने मंदिर के आसपास खड़े होकर बदमाशों को तलाश की। दो युवक अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं को देख रहे थे। काफी देर हो जाने पर भी जब वे युवक नहीं हटे तो व्यापारियों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। एक भाग निकला और एक संदिग्ध युवक को उन्होंने दबोच लिया और पुलिस को सौंपा। व्यापारियों ने बताया पकड़ा गया युवक बावली गांव का रहने है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया पकड़े संदिग्ध युवक से पूछताछ की जा रही है।