Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पंचायत में विवाद, कोतवाली पहुंचे पंच

पंचायत में विवाद, कोतवाली पहुंचे पंच

Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में विवाद, कोतवाली पहुंचे पंच
बागपत। लव मैरिज करने के बाद दंपति में झगड़ा हो गया। इस मामले में शहर के एक मोहल्ले में पंचायत बैठी। इस दौरान लड़के और लड़की पक्ष में विवाद होने पर हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों ने लव मैरिज कर ली थी। कुछ समय बाद उनके बीच विवाद हो गया था। जो झगड़े में बदल गया था। लड़की बागपत शहर में अपनी रिश्तेदारी में आकर रहने लगी थी। इस मामले में दोनों परिवार की सहमति पर रविवार को पंचायत बैठी। इसमें गांव और क्षेत्र के जिम्मेदार लोग भी शामिल रहे। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। इससे वहां हंगामा हो गया। लड़की पक्ष की एक महिला रिश्तेदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली ले आई। इस मामले में कोतवाली में भी लोगों का दोपहर तक जमावड़ा लगा रहा। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने कहा दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed