फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपियों की तलाश में दबिश, नहीं मिला सफलता

आरोपियों की तलाश में दबिश, नहीं मिला सफलता

Fri, 28 Dec 2018 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में दबिश, नहीं मिला सफलता
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर दो समुदाय के बीच झगड़े के मामले में पुलिस ने आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। चौथे दिन भी तनावपूर्ण शांति रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्ष्मण चौक पर 24 दिसंबर की सुबह रामपाल प्रजापति व पूर्व सभासद इरशाद पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया था। दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले और फायरिंग भी हुई थी। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी पथराव किया था। झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए थे। दो पुलिसकर्मियों को भी चोट आई थी। दोनों पक्षों ने 18 को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने भी दोनों पक्षों के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस व पीएसी ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी हाथ नहीं लग सका। वहीं चौथे दिन भी चौक पर पुलिस तैनात है। प्रजापति परिवारों ने दुकानें नहीं खोली। परिवार के लोग अभी भी भयभीत है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई थी। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed