फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपी सिपाही का पुलिस कस्टेडी रिमांड मंजूर

आरोपी सिपाही का पुलिस कस्टेडी रिमांड मंजूर

Tue, 18 Dec 2018 01:10 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सिपाही का पुलिस कस्टेडी रिमांड मंजूर
बागपत।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी से हत्यारोपी अनुज के अपहरण के मामले में जेल में बंद दिल्ली पुलिस के सिपाही का रिमांड मंजूर हो गया है। मंगलवार को पुलिस आरोपी सिपाही से पूछताछ करेगी। वहीं पुलिस ने अपहृत की मां के बयान दर्ज किए। पुलिस अपहृत को बरामद नहीं कर पाई। यूपी पुलिस का सिपाही फरार है।
निबाली गांव निवासी रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज का 27 नवंबर को अग्रवाल मंडी टटीरी से कार सवार अपहरण कर ले गए थे। मामा हरिओम ने मृतक रवि धामा के भाई एवं दिल्ली के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया । 13 दिसंबर को दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज ने कोर्ट में सरेंडर किया, जबकि यूपी पुलिस का सिपाही कपिल फरार चल रहा है। पुलिस अभी तक अपहृत अनुज को नहीं ढूंढ पाई। जेल में बंद आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही का न्यायालय से सात घंटे का पुलिस रिमांड मंजूर हो गया है। मंगलवार को जेल से रिमांड पर लाकर पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। वहीं विवेचक जाहिद खान ने अपहृत हत्यारोपी अनुज की मां कमलेश के बयान दर्ज किए। मां ने पुत्र की जल्द बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही का रिमांड मंजूर हो गया है।
विज्ञापन


पांच हत्यारोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में दस साल पहले हुई राजवीर की हत्या के मामले में आरोपी देवेंद्र, अशोक, प्रमोद कुमार, तेजपाल, प्रमोद ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए थे। हाईकोर्ट से उनकी जमानत खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed