फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेस्क्यू में देरी, जाल से लेकर पिंजरे तक पहुंचने में खामियां उजागर

रेस्क्यू में देरी, जाल से लेकर पिंजरे तक पहुंचने में खामियां उजागर

Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू में देरी, जाल से लेकर पिंजरे तक पहुंचने में खामियां उजागर
बागपत। तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र ललित कुमार वर्मा ने स्वीकार किया कि मौके पर मौजूद कर्मियों से कई चूक हुई हैं, इनकी जांच शुरू करा दी है। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। माना कि तेंदुए को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर तेंदुए की मौत के कारणों पर वन विभागीय अधिकारी माथा-पच्ची करते रहे। मुख्य वन संरक्षक के अलावा वन संरक्षक एवं अपराध अनुसंधान नोएडा एचडी गिरीश, सहारनपुर मंडल के वन्य जीव संरक्षक वीके जैन, डीएफओ बागपत अनिल कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त डीएफओ एवं वन्य जीव विशेषज्ञ जीएस खुशारिया, रेंजर बागपत राजेश कुमार ने जांच की और तेंदुए की मौत की वजह तलाशी। वर्मा ने माना है कि तेंदुए को बचाया जा सकता था। मौके पर जाल और पिंजरा समय रहते नहीं पहुंचा, जिस तरह से रेस्क्यू किया गया, उसमें भी कुछ खामियां थी। इंजेक्शन दिलाने में भी चूक बरती गई।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस की मदद से ग्रामीणों को करीब 100 मीटर पीछे हटाया जा सकता था, जिससे वनकर्मियों को कार्य करने में आसानी होती। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच डीएफओ बागपत को दी गई है। सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा विसरा की जांच रिपोर्ट भी सात से दस दिन में मिल जाएगी, इसके बाद मौत की अन्य वजह भी सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed