{"_id":"5bc8e626bdec2269960bac9c","slug":"81539892774-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से लदी स्कार्पियो ने तीन कारों में टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से लदी स्कार्पियो ने तीन कारों में टक्कर मारी
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
निवाड़ा पुलिस चौकी पर शराब से लदी स्कार्पियो गाड़ी ने तीन कारों में टक्कर मार दी। तस्कर पुलिस के सामने फरार हो गए। गाड़ी से 47 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने शराब सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
बृहस्पतिवार को निवाड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरियाणा की तरफ से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियो गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और आगे खड़ी प्रताप निवासी बागपत, नरेश निवासी एलम समेत तीन लोगों की कारों में टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। अपने को घिरा देख तस्कर गाड़ी छोड़कर पुलिस के सामने से ही भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 47 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई है। एसआई अनूप सिंह ने कार को सीज कर जांच शुरू कर दी।