फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सतेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया सरेंडर

सतेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया सरेंडर

Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सतेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया सरेंडर
सतेंद्र हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बागपत। फैजपुर निनाना गांव के किसान सतेंद्र हत्याकांड मेें फरार चल रहे इंटर कालेज के प्रबंधक समेत दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। फैजपुर निनाना गांव निवासी सतेंद्र की 16 मई को नैथला मोड़ के पास तीन बदमाशों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह छोटे भाई की हत्या के मुकदमे की पैरवी कर घर वापस लौट रहा था। सतेंद्र के बेटे दीपक ने रणवीर, ब्रह्म सिंह व प्रियव्रत निवासी बिहारीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना के दौरान अजय पुत्र हरवीर निवासी लोयन, सुनील पुत्र सुरेंद्र, पिंटू पुत्र भोपाल निवासी मलकपुर के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सुनील व पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अजय और प्रियव्रत न्यायालय में सरेंडर कर जेल चले गए थे। इस मामले में इंटर कालेज के प्रबंधक रणवीर व पूर्व प्रधानाचार्य ब्रह्म सिंह फरार चल रहे थे। शुक्रवार को दोनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed