फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्यार में छली किशोरी परिजनों को सौंपी

प्यार में छली किशोरी परिजनों को सौंपी

Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्यार में छली किशोरी परिजनों को सौंपी
घर से फरार किशोरी मिली, परिजनों को सौंपी
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी प्रेम जाल में फंस कर घर से पैसे व आभूषण लेकर शादीशुदा प्रेमी के साथ भगी किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया बल्कि वह तो अपनी मर्जी से शादीशुदा प्रेमी के साथ गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालिका को लेकर न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी बागपत के सामने प्रस्तुत किया ।

न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मजिस्ट्रेट राजीव यादव व मालती शर्मा ने किशोरी को काफी देर तक समझाया। उसने परिजनों के साथ न जाकर प्रेमी के साथ ही जाने की जिद की। पिता पर ही बिना उसकी मर्जी के शादी कर देने का आरोप लगाया। न्यायपीठ के प्राधिकारी ने किशोरी की शादी बालिग होने तक न करने तथा बालिका को सुरक्षित रखने की हिदायत माता-पिता को दी। किशोरी को भी बालपन की गलतफहमी से दूर रहने के बारे में समझाया तथा बताया कि गलतियों से सबक लेकर सुधार की गुंजाइश रखनी चाहिए। सीडब्ल्यूसी के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समझाने पर किशोरी खुशी से अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई। न्यायपीठ ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश पुलिस को दिया वहीं, आरोपी पर भी सुसंगत धाराओं में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed