फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

टटीरी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Sat, 21 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
टटीरी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
अग्रवाल मंडी टटीरी। बृहस्पतिवार रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष में दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी कर्मवीर पुत्र बनवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसके परिवार के युवक नलकूप से घर आ रहे थे। दूसरे पक्ष के समसू के धेवते तालिब ने युवकों से बीड़ी मांगी। उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उन्होंने युवकों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की और पथराव भी किया। इसमें लोकेश पुत्र जगदीश, कपिल पुत्र कर्मवीर, संजीव पुत्र महेंद्र घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अलीशेर ने बताया कि नलकूप पर चार युवक शराब पी रहे थे। धेवता तालिब नलकूप पर खड़ा था। युवकों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। तालिब ने घर पर आकर इसकी जानकारी दी। जब वे युवकों से शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। जिसमें अली मोहम्मद, सलीम, खुर्शीदा, नाजिम, समसू, सबाना घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। चौकी इंचार्ज सुशील ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed