{"_id":"5b352eef4f1c1b614d8b8b6c","slug":"81530212079-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली प्रकरण में जांच के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली प्रकरण में जांच के लिए पहुंची टीम
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली प्रकरण में जांच के लिए पहुंची टीम
बड़ौत। मुख्य शिकायत केेंद्र पर नया विद्युत कनेक्शन कराने, मीटर लगवाने सहित अन्य कार्यों के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पर बुधवार देर शाम एसई कार्यालय से गठित टीम जांच करने के पहुंची। इससे कर्मचारियों मेें हड़कंप मच गया। टीम को अधिकांश विभागीय रिकार्ड अधूरे मिले। टीम ने विद्युत कनेक्शन संबंधी सवाल लिए तो कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद मेें टीम मुख्य शिकायत केन्द्र से कुछ विभागीय रिकार्ड अपने साथ ले गई।
बता दें कि पिछले कई माह से मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात दो संविदा कर्मचारी उपभोक्ताओं से नया विद्युत कनेक्शन कराने, मीटर लगाने, उपभोक्ताओं से सांठगांठ कर बिजली चोरी कराने और त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। पीड़ित उपभोक्ताओं ने समस्या को लेकर कई बार हंगामा भी किया। यह मामला उजागर होने पर एसई रामबीर सिंह ने आरोपी दोनों संविदा कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए। एसई के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेंद्र ने दोनों संविदा कर्मचारियों को हटा दिया। लेकिन इसके बावजूद मुख्य शिकायत केंद्र अवैध वसूली की शिकायतें आती रहीं।
इसके चलते बुधवार को एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर गठित टीम मुख्य शिकायत केंद्र पर जांच करने पहुंची। टीम को कुछ रिकार्ड अधूरे मिले और उपभोक्ताओं को कनेक्शन सहित अन्य कार्यों की बाबत कर्मचारी ठीक से जवाब नहीं दे पाए। टीम में शामिल एसडीओ स्टोर दीपांश कुमार और एई आईटी गौरव सैन ने नाराजगी जताई। बाद में कनेक्शन संबंधित कागजात अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
उधर, अवर अभियंता रवि प्रताप का कहना है कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। देर शाम एसई कार्यालय से टीम कार्यालय पर जांच के लिए आई थी। इस मौके पर एसडीओ चैन सिंह व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।