फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पीटा

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पीटा

Sat, 09 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पीटा
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को पीटा
विज्ञापन


बागपत। नौराजपुर रोड स्थित ईंट भट्ठे पर भाइयों के लिए खाना लेकर जा रही दलित किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। बाद में इस घटना को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंड़े चलने लगे। झगड़े में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित परिवार नौरोजपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह परिवार की 17 वर्षीय किशोरी अपने भाइयों के लिए खाना लेकर भट्ठे पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे उठाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर भट्ठा मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। आरोपी युवक मौका पाकर भाग निकला। उसने परिजनों को पिटाई की जानकारी दी। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed