{"_id":"5ab6aaf84f1c1beb3f8b4cbf","slug":"81521920760-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों ने मूल्याकंन के नियुक्ति पत्रों में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वितविहीन शिक्षकों ने मूल्याकंन के नियुक्ति पत्रों में लगाई आग
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र के बाहर नारेबाजी करते हुए मूल्यांकन के लिए जारी नियुक्ति पत्रों में आग लगाकर विरोध प्रकट किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विभिन्न मांगों को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया हुआ है। श्री यमुना इंटर कॉलेज के बाहर आठ दिनों से धरना जारी है। शनिवार शिक्षकों ने अपने मूल्यांकन के लिए जारी नियुक्ति पत्रों को आग के हवाले किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षक का आंदोलन रुकने वाला नहीं है। वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को जब तक नहीं माना जाता, तब तक धरना प्रदर्शन और मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। शिक्षिका रेखा ने कहा कि यदि सरकार शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो शिक्षक आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक 2019 के चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर अरुण त्यागी, अजय कौशिक, कुलदीप देव, संजीव शर्मा, सुरेंद्र दत्त वशिष्ठ, अंकुर त्यागी, राजकुमार त्यागी, बशीर अली, अशोक बंधु, सुमित शर्मा, नीलम शर्मा, सुंदर पाल, प्रदीप, अजय धामा, रामेश्वर दयाल, वेदप्रकाश, देवेंद्र मौजूद रहे।