{"_id":"5aad7cb44f1c1bbe758b6082","slug":"81521319092-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने युवक परतमंचों के बटों से हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों ने युवक परतमंचों के बटों से हमला किया
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात में तीन युवकों ने तमंचों के बटों से हमलाकर युवक को घायल कर दिया। जब वह बचकर भागा तो उस पर गोलियां चलाई। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
रामा कॉलोनी निवासी रोहन शर्मा पुत्र संदीप शर्मा शुक्रवार की रात मे घर से सामान लेने के लिये रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। जब वह साइकिल स्टैंड के पास पहुंचा तो तीन लोगों ने उसे घेर लिया और तमंचों के बटों से हमला शुरू कर दिया। जब वह जान बचाने के लिए भागा तो उन्होंने उस पर तमंचे से फायर किए। इससे वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। रोहन ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया । दूसरी ओर शनिवार को बिजरौल गांव में राजू पुत्र धनपाल को दो लोगों ने नाली साफ करने के विवाद को लेकर लाठी-डंडो से हमलाकर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया।