{"_id":"5aa81f464f1c1bc3758b5414","slug":"81520967494-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सुन्हैड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी बागपत को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो मार्च को गांव के चार युवकों ने अंकित पुत्र ओमवीर को पीटकर घायल किया। इतना ही नहीं उसे बचाने आए परिवार के चार लोगों पर हमला बोला। इसमें उन्हें भी चोटें आई है। इस संबंध में खेकड़ा थाने में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामोधन निवासी वीरपुर झांसी को गिरफ्तार किया है। एसआई सरदार सिंह ने बताया पिछले माह कोतवाली क्षेत्र से एक युवक किशोरी का अपहरण कर ले गया और उसे झांसी में रामोधन के घर पर बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया । इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। मंगलवार को आरोपी रामोधन को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
पुलिस ने 66 पेटी शराब पकड़ी
बागपत। बालैनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकारी चौराहे के पास बुलैरो में हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 46 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब पकड़ी है। जबकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी सहित शराब को कब्जे में ले लिया है।। वहीं छपरौली पुलिस ने ओढ़ापुर के जंगल से बुलैरो सहित 20 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का पकड़ी है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।