फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अशरफाबाद के मौलवी समेत कई राहगीरों से लूटपाट

अशरफाबाद के मौलवी समेत कई राहगीरों से लूटपाट

Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अशरफाबाद के मौलवी समेत कई राहगीरों से लूटपाट
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल-अशरफराबाद थल मार्ग पर सोमवार को शाम के समय चार हथियारबंद बदमाशों ने मौलवी सहित कई राहगीरों से हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिए और उन्हें बांध कर खेत में डाल दिया। पीड़ितों ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगेे।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम राहगीर किशनपुर बराल से पैदल ही अपने गांव अशरफाबाद थल जा रहे थे। जब वे किशनपुर बराल और अशरफाबाद थल के बीच पहुंचे तो चार सशस्त्र बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने अशरफाबाद थल निवासी ताबीर पुत्र करम अली से दो हजार रुपये, मोबाइल, तोहसिन पुत्र सदर से तीन हजार रुपये, मोबाइल, ग्यासुद्दीन से 2500 रुपये और मोबाइल लूट लिए। ग्यासुद्दीन गांव की मस्जिद में मौलवी है। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने लूटपाट के बाद राहगीरों को बांध कर ईख के खेत में डाल दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किसी तरह राहगीरों ने बंधन मुक्त होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed