{"_id":"5a3abe854f1c1bb6678c341a","slug":"81513799301-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी डडों से हमलाकर किसान को अधमरा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी डडों से हमलाकर किसान को अधमरा किया
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जौनमाना गांव में डोल बंदी को लेकर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर किसान को अधमरा कर दिया। किसान की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल राज कुमार पुत्र पीतम सिंह जौनमाना गांव का रहने वाला है। उसका गांव के ही पड़ोसी खेत वाले से डोल बंदी को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को जब वह खेत में पहुंचा तो चार लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से हमलाकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर जब उसके परिवार और आसपास के लोग उधर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। राज कुमार ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी और पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।