फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दफ्तर में सोते सिपाही का वीडियो वायरल

दफ्तर में सोते सिपाही का वीडियो वायरल

Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
दफ्तर में सोते सिपाही का वीडियो वायरल
कोतवाली में सोते सिपाही का वीडियो वायरल
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली में पुलिस कितनी मुस्तैद है। आप खुद ही देख सकते है। रविवार की रात में एक सिपाही जनरल डायरी (जीडी) की लिखा पढ़ी में तैनात था। वह भी आराम से सो रहा था। वायरलेस और लैंड लाइन फोन लगातार बज रहा था। सिपाही को इसका कुछ नहीं पता था। इस दौरान सिपाही कैमरे में कैद हो गया। इसका अफसरों को उस समय पता चला, जब सोते सिपाही का वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस अफसर हर मीटिंग में अपने अधीनस्थों को लगन, ईमानदारी से ड्यूटी करने और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत देते हैं। अफसरों के आदेश का कितना पालन हो रहा है। इसका पता बागपत कोतवाली में रविवार की रात में पता चलता है। यह हाल तो तब है, जब पांच माह पहले बिनौली थाने से हत्या का मुल्जिम भाग चुका है। इसके बाद भी पुलिस वाले सबक लेने को तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में कोतवाली में कोई आपराधिक वारदात हो जाए या मुल्जिम फरार हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। कोतवाली में रविवार की रात में सोते सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कोतवाली के ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही का सो जाना बड़ी लापरवाही है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed