फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टोल कर्मी के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

टोल कर्मी के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 24 Apr 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
टोल कर्मी के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवी कलां टोल के पास सोमवार की रात में टोल कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने टोल पर पहुंचकर हंगामा किया। टोल के मैनेजर पर घायल को सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने की आरोप लगाया। मृतक के भाई ने मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवी कलां टोल के पास सोमवार शाम ट्रक ने टोल कर्मी नितिन कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी लाक बहावड़ी जनपद शामली को कुचल दिया था। हादसे में उसकी मौत हो गई। देर रात मृतक के परिजनों ने मवी कलां टोल पर पहुंचकर हंगामा किया। टोल पर लगे बैरियर को तोड़ दिया। मृतक के भाई अजीत ने बताया कि मृतक नितिन मलिक टोल पर आडिटर के पद पर नियुक्त था। सोमवार की शाम छह बजे वे दूसरे टोल पर आडिट के कार्य से कंपनी की बाइक पर जा रहा था। जिसे रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालकों ने टोल पर तैनात मैनेजर को हादसे की जानकारी दी। आरोप है कि मैनेजर ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह मृतक से रंजिश रखता था, क्योंकि मृतक ने मैनेजर को अवैध वसूली कराते हुए पकड़वा दिया था। इसी रंजिश के कारण मैनेजर ने उसे सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। समझौता नहीं होता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed