{"_id":"5c9fc5afbdec2213e54bae76","slug":"71553974703-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन लाख रूपये की शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तीन लाख रूपये की शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने दो कार से 45 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की। चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए। शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है।
सीओ सिटी ओमपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर की चेकपोस्ट निवाड़ा पर चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की रात ढाई बजे हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब से लदी कार पकड़ी। कार से 15 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गौरव निवासी बाघू को गिरफ्तार कर 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चुनाव के चलते वह पिछले कई दिनों से शराब की तस्करी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर खेकड़ा पुलिस ने भी पाठशाला चौकी के पास चेकिंग के दौरान कार से 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और शराब तस्कर दीपक निवासी कटवाड़ा जनपद रोहतक हरियाणा, कुलदीप निवासी कालूपुर जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। बड़ौत पुलिस ने अमीनगर सराय रोड स्थित फाटक से कासिम निवासी मुस्तफाबाद थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब बरामद की। बिनौली पुलिस ने बुढेड़ा गांव से बलवीर निवासी बुढेड़ा को गिरफ्तार कर 48 अध्धे देशी शराब पकड़ी।