फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीओ को लगाई फटकार

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीओ को लगाई फटकार

Sun, 03 Mar 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीओ को लगाई फटकार
बागपत।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सही कार्रवाई न करने पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सीओ को फटकार लगाई। साथ ही केस की सही विवेचना करने के निर्देश दिए ।
विकास भवन में महिला उत्पीड़न के मामले की समीक्षा करने पहुंची उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह को बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की दुष्कर्म पीड़ित ने बताया कि तीन लोगों ने तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 जनवरी को हाईवे पर सिसाना के पास फेंक गए। उसने सपा नेता डॉ. रियासत, इम्तियाज, सलीम, नूर मोहम्मद, चांद, तसलीम, सलमान के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों से मिलकर मुकदमा झूठा साबित करने में लगी है। उन्होंने घटना वाले दिन की वीडियो भी दिखाई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सीओ बागपत दिलीप सिंह से जानकारी ली, लेकिन सीओ उन्हें जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने यदि केस बंद किया तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं दाहा गांव निवासी शारदा ने बताया कि उसका बेटा अरुण आर्मी में तैनात है। पड़ोसी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने महिला हेल्प लाइन टीम और पुलिस को पीड़ित के साथ भेजकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा को कार्रवाई न करने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed