फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चोरों ने मतानतनगर में मकान खंगाला

चोरों ने मतानतनगर में मकान खंगाला

Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मतानतनगर में मकान खंगाला
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मतानत नगर गांव में शनिवार की रात में चोर ने एक मकान में घुसकर नगदी और जेवरात समेत 12 लाख रुपये का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी।
मतानतनगर गांव निवासी कूड़े पुत्र केहरी ने बताया कि उसका बेटा प्रमोद बीमार चल रहा है और मेरठ अस्पताल में भर्ती है, इसलिए परिवार के ज्यादातर सदस्य अस्पताल में है। शनिवार की रात में कूड़े तो घेर में सो रहा था और घर में दो महिलाएं बरामदे में सो रही थी। देर रात दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे और दो कमरों में रखी अलमारी और संदूकों के ताले तोड़कर 2.30 लाख रुपये की नगदी, 30 तौला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। चोर जाते समय मैन गेट की बाहर से कुंडी लगाकर चले गए। सुबह करीब चार बजे महिला की आंख खुली और वह कमरे में गई तो सामान बिखरा था। अलमारी और संदूक के ताले टूटे थे। महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगलों में कांबिंग कर चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित कूड़े ने चोरी गए सामान की कीमत 12 लाख रुपये के लगभग बताई है। उसने थाने में तहरीर दी। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से चोरी का खुलासा कराने की मांग की। बालैनी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed