फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शेरपुर लुहारा में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

शेरपुर लुहारा में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Tue, 14 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शेरपुर लुहारा में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
छपरौली (बागपत)। शेरपुर लुहारा गांव मे विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस संबंध में मृतक महिला के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव निवासी ओमवीर सिंह ने बताया कि अपनी 24 वर्षीय बेटी शिखा की शादी 2014 में छपरौली क्षेत्र के शेरपुर लुहारी गांव निवासी रविंद्र के साथ की। शादी में दान दहेज भी दिया, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। अब ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। कई बार सामाजिक तौर पर ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी कि शिखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर रखा था। ससुराल वालों ने फांसी लेकर बेटी की हत्या की।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ बड़ौत रामानंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने पति, सास, ससुराल समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed