फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जेल के डॉक्टर ने बताया जान का खतरा

जेल के डॉक्टर ने बताया जान का खतरा

Tue, 07 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जेल के डॉक्टर ने बताया जान का खतरा
बागपत। जिला कारागार में हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। बंदियों के इलाज के लिए जेल के अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने खुद की जान को खतरा बताया है। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला जेल में पिछले महीने नौ जुलाई को मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुकदमा सुनील राठी के खिलाफ दर्ज कराया गया था। राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जा चुका है। अन्य कई बंदियों को भी जिला कारागार से शिफ्ट किया जा चुका है। जेल सुधार समिति के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने दो दिन पहले ही जेल की स्थिति का जायजा लिया था। जेल के अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर ने जेल अधिकारियों को अवगत कराया है कि उसे जान का खतरा है। एक बंदी ने उसे धमकी दी है। इस वजह से उसकी ड्यूटी यहां से हटाई जानी चाहिए। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा का कहना है कि अगर ऐसा मामला है तो जांच कराई जाएगी। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि लिखित में इस तरह की शिकायत उन्हें नहीं मिली है। इसके बावजूद वह जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed