फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब का ठेका खुलने की सूचना पर लोगो ने किया जमकर हंगामा

शराब का ठेका खुलने की सूचना पर लोगो ने किया जमकर हंगामा

Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शराब का ठेका खुलने की सूचना पर लोगो ने किया जमकर हंगामा
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर शराब ठेका खुलने की सूचना पर लोगों ने ठेके के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस वहां पर पहुंची तो उनकी नोकझोंक हुई और कहा कि किसी भी हाल में ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा और ठेके पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बावली चुंगी के पास शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में वहां रहने वाले लोग हुए और ठेका बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि यहां परिवार रहते हैं और बस स्टैंड से छात्र-छात्राएं भी आती जाती हैं। ठेका खुलने से युवतियों और महिलाओं का निकलना दूभर हो जाएगा। उनके साथ छेड़खानी भी होगी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारियों की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने नहीं दिया जाएगा और उन्होंने अपना ताला लगा दिया। इस संबंध में उन्होंने डीएम, केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल, नगरपालिका अध्यक्ष, एसडीएम, विधायक केपी मलिक व सीओ को पत्र लिखे हैं। प्रदर्शन में सुधीर, संजय, प्रवेंद्र, रविंद्र, राजीव, पुष्पा, प्रियंका, शकुंतला, गीता, सुबोध, सुशील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed