फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नाली विवाद को लेकर रठौड़ा गांव में तनाव बरकरार

नाली विवाद को लेकर रठौड़ा गांव में तनाव बरकरार

Thu, 12 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
नाली विवाद को लेकर रठौड़ा गांव में तनाव बरकरार
बड़ौत (बागपत)। रठौड़ा गांव में नाली विवाद को लेकर पिछले 20 दिन से दो पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कभी भी गांव में खून-खराबा हो सकता है। मामले को लेकर मंगलवार की देर शाम पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बुधवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने ब्लाक पर पहुंचकर दोनों पक्षों का समझौता करा नाली विवाद समाप्त करने की मांग उठाई। बीडीओ ने मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पिछले 20 दिन से गांव में दो पक्षों के बीच नाली विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आए दिन दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक होती है, इससे आसपास रहने वाले लोगों व गांव में तैनात सचिव व एडीओ पंचायत को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दोनों ही पक्ष के लोग गांव में तैनात सचिव व एडीओ पंचायत पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हैं और लगातार इसकी शिकायत डीएम व अन्य अधिकारियों के समक्ष पहुंच रही है। वहीं मंगलवार देर शाम भी मामले के निस्तारण को लेकर पंचायत हुई, लेकिन नतीजा शून्य। वहीं बुधवार को काफी संख्या में गांव के लोग ब्लाक मुख्यालय बड़ौत पर पहुंचे और बीडीओ प्रेमचंद से मिलकर समस्या का निष्पक्षता से निस्तारण कराए जाने की मांग उठाई। बीडीओ ने मौके पर जाकर निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि नाली को लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। खूनी-संघर्ष होने की भी आशंका है। सचिव व एडीओ पंचायत पर भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से मिलीभगत का आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं। मौके पर जाकर निस्तारण कराए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed