{"_id":"5b198c744f1c1b684d8b533b","slug":"71528401012-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में बंद वरुण लुहारी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल में बंद वरुण लुहारी की पिटाई
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला कारागार में बंद वरुण लुहारी ने बंदी रक्षकों पर पिटाई का आरोप लगाया। इसमें वह घायल हो गया। उसने एडीजे द्वितीय फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायिक अधिकारी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
लुहारी गांव निवासी वरुण पुत्र बाबूराम निकाय चुनाव के दौरान सभासद प्रत्याशी पर हुई फायरिंग के मामले में जिला कारागार में बंद है। बृहस्पतिवार को वह एडीजे द्वितीय फास्ट ट्रैक कोर्ट बागपत में पेशी पर आया । उसने जज को शिकायत की कि बुधवार की रात में जेलर ने उसे बैरक से बाहर निकलवाया। आरोप है कि जेलर और बंदी रक्षकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बेरहमी से पिटाई की। इसमें वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में वापस बैरक में डाल दिया। उसने मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पेशी के बाद वापस जेल भेजा। वहीं जेल से पुलिस घेरे में सुनील राठी कोर्ट में पेश हुआ। वरुण लुहारी एससी/ एसटी स्पेशल कोर्ट में पेशी के बाद वापस जेल चला गया। दूसरी तरफ जेलर यूपी सिंह ने कहा बंदी वरुण लुहारी के आरोप निराधार है। बंदी रक्षकों से खुद ही वरुण ने हाथापाई की, इसमें उसे चोट लग गई।