फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईंट भट्ठे से युवती का अपहरण

ईंट भट्ठे से युवती का अपहरण

Thu, 07 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे से युवती का अपहरण

विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट भट्ठे से कार सवार तीन युवक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने नाकाबंदी कर कार की तलाश की। लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया। पिता की ओर से बेटी के अपहरण की तहरीर दी गई है।

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। पिता ने बताया कि वह भट्ठे पर परिवार सहित काम कर रहा था। उसकी 19 वर्षीय बेटी पानी पीने चली गई। इसी दौरान कार में सवार होकर तीन युवक भट्ठे पर आए और उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने कार का पीछा भी किया। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सूचना पर पुलिस पहुंची और तलाश की। मगर उनका पता नहीं चल पाया। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed