{"_id":"5afdd7614f1c1bdb408b61a2","slug":"71526585185-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य व अध्यापिका से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य व अध्यापिका से मारपीट
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मामूली बात को लेकर तीन युवकों ने प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापिका को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने दिल्ली पुलिस से एनकाउंटर कराने की धमकी दी। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
बुधवार की सुबह आठ बजे कॉलेज में वंदना चल रही थी। प्रधानाचार्य हरिहर शर्मा और सहायक अध्यापिका व्यवस्था देख रहे थे। इसी समय कस्बे के तीन युवक स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य ने उन्हें कॉलेज से बाहर जाने को कहा, तो युवकों ने प्रधानाचार्य के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। बचाव में आई सहायक अध्यापिका से भी अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर घायल कर दिया। शिक्षकों ने साहस कर तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षकों ने आरोपियों को पुलिस को सौंपा। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर दी।