फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महंत ने चेलों के साथ मिलकर की थी देवेंद्र की हत्या

महंत ने चेलों के साथ मिलकर की थी देवेंद्र की हत्या

Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
महंत ने चेलों के साथ मिलकर की थी देवेंद्र की हत्या
बागपत। बावली गांव के जंगल में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित बाबा मोहन दास धाम मंदिर के महंत ने अपने चेलों के साथ मिलकर देवेंद्र की पिटाई और सरिया से गोद कर हत्या की। पुलिस ने महंत समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त सरिया और बाइक बरामद की।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार सुबह बावली के जंगल में बरवाला निवासी देवेंद्र पुत्र चरण सिंह का शव पड़ा मिला। बावली निवासी ओमवीर सिंह पुत्र गजे सिंह ने बड़ौत कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मंदिर के महंत मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी ब्रह्म नाथ पुत्र मेघनाथ के अलावा संदीप पुत्र हरपाल निवासी बावली को जाट कॉलेज बड़ौत के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त नुकीला सरिया, बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि मंगलवार की रात में महंत ब्रह्मा नाथ, मृतक देवेंद्र समेत पांच लोग मंदिर मेें बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान मृतक देवेंद्र ने महंत ब्रह्मा नाथ के साथ गाली गलौज कर दी । इस पर महंत के चेले संदीप पुत्र हरपाल और ललित पुत्र हवा सिंह निवासी गन्नौर जनपद सोनीपत हरियाणा ने मृतक को मंदिर के कमरे में बंद कर बेरहमी से तख्त पर पटख-पटख कर मारा पीटा और नुकीले सरिया से पेट में जगह-जगह वार किए। देवेंद्र को मारने के बाद संदीप और ललित बावली निवासी संदीप की बाइक पर रख कर मंदिर के पास गन्ने के खेत में डाल दिया। मंदिर से घटना स्थल तक बाइक के टायर के निशान भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। शीघ्र ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


सट्टे का नंबर बताता था बाबा
बागपत। एसपी ने बताया कि महंत ब्रह्मा नाथ पिछले छह साल से मंदिर में रहता है। वह सट्टे का नंबर भी बताता है। बाबा द्वारा बताए सट्टे का नंबर ललित का कई बार निकला। सट्टे के लालच में ललित बार-बार नंबर पूछने के लिए मंदिर में आता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदे के रुपये से पीते थे शराब
बागपत। पुलिस ने बताया कि मंदिर में आरोपी महंत ब्रह्मानाथ लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए पिछले 15 दिन से तपस्या कर रहा है। दिन छिपते ही बाबा शराब के नशे में धुत हो जाता है। मंदिर में शराब पीने के लिए चेलों भी पहुंच जाते हैं। आरोपी महंत ने बताया कि दिन में चेले दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से गुजरने वाले वाहनों से चंदा मांगते हैं और रात में उनके रुपये से मौज मस्ती करते हैं।

चोरी कर भाग रहा था, पेट में घुस गया त्रिशूल
बागपत। पकड़े गए आरोपी महंत ब्रह्मा नाथ ने बताया कि उन्होंने देवेंद्र की हत्या नहीं की। वह मंदिर में रखे चंदे के 20 हजार रुपये चोरी करके भाग रहा था। भागते समय धुने के पास गिर गया और त्रिशूल पेट में घुसने से उसकी मौत हो गई। उसके मरने के बाद वह बहुत घबरा गया । उसने अपने चेलों से शव को गन्ने के खेत में फेंकने के लिए कहा था।


पांच साल, तीन मौत
बागपत। बावली गांव से एक किलोमीटर दूर दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बाबा मोहन दास धाम मंदिर है। इस मंदिर में बहुत कम श्रद्धालू पूजा-अर्चना करने जाते हैं, क्योंकि यहां पर हर समय नशेडियों का जमावाड़ा लगा रहता है। पिछले पांच साल से मंदिर विवादों में घिरा हुआ है। पांच साल पहले मंदिर के पास एक व्यक्ति का शव मिला । इसके एक साल बाद मंदिर से एक युवक लापता हो गया । जिसका आज तक कोई पता नहीं है। एसपी ने बताया कि पुलिस इस पहलु भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed