{"_id":"5ac3d7494f1c1bbf618b5459","slug":"71522784073-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या के मामले में पति, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या के मामले में पति, ससुर गिरफ्तार
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
डौला गांव में छह दिन पहले विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब चार आरोपी फरार है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
29 मार्च को डौला गांव में विवाहिता कोमल पत्नी अतुल की फांसी लगाकर हत्या की। उसका फांसी लगाकर शव पंखे पर लटका मिला था। इस मामले में मृतका के भाई नरेश निवासी जखवाला जनपद सहारनपुर ने पति, ससुर समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में तभी से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह को सूचना मिली कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी बाप-बेटा अमरपुर गढ़ी रजबाहे की पटरी से जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ ससुर वीरपाल पुत्र बाबू और अतुल पुत्र वीरपाल निवासी डौला को गिरफ्तार किया। अब इस मामले में चार आरोपी फरार हैं।