{"_id":"5aba9eb54f1c1b264e8b499f","slug":"71522179765-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे मांगने पर पीटकर राजमिस्त्री को किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे मांगने पर पीटकर राजमिस्त्री को किया अधमरा
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
वरदान ज्योति कॉलोनी मेें मंगलवार की सुबह काम कर रहे मिस्त्री पर पांच लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने गोलियों भी चलाई। बाद में तमंचा लहराते हुए भाग गए।
घायल नईम पुत्र नसीम पट्टी चौधरान का रहने वाला है। वह राज मिस्त्री है। उन्होंने सिरसली मेें किसी मकान को ठेके पर बनाया और उन पर पैसे भी बकाया है। जब उन्होंने पैसे मांगे तो मकान मालिक बुरा समझने लगे और मंगलवार की सुबह जब वे बिनौली रोड स्थित वरदान ज्योति कॉलोनी में काम कर रहे थे तो हथियारों से लैस होकर पांच लोग आए और उन्होंने सरियों, डंडों से हमलाकर उसे अधमरा कर दिया और तमंचों से दो गोलियों भी चलाई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लगे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के भाई आंसु ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।