फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिलवाड़ी गांव में छह नलकूपों से सामान चोरी

हिलवाड़ी गांव में छह नलकूपों से सामान चोरी

Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
हिलवाड़ी गांव में छह नलकूपों से सामान चोरी
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में सोमवार की रात में बदमाशों ने नलकूपों में नकब लगाकर छह ट्यूबवेलों से लाखों के उपकरण चोरी कर ले गए और एक नलकूप में चोरी का प्रयास किया। आक्रोशित किसानों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में सोमवार की शाम किसान खेतों में लगी नलकूपों को बंद कर घर आ गए । मंगलवार की सुबह वे खेतों में गए तो उनके नलकूपों के कमरों में नकब लगी हुई थी। बदमाश स्टार्टर, आटोमैटिक स्टार्टर, घड़ी व केबल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। बदमाश नलकूपों से डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। गांव के जंगल में रामपाल, राम कुमार, रमेश, जगन सिंह, करन सिंह, ब्रहम सिंह के नलकूपों से चोरी की घटनाएं हुई है, जबकि अंग्रेज सिंह की नलकूप में चोरी का प्रयास किया । इस संबंध में रामपाल ने तहरीर दी। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व भी छह नलकूपों में बदमाश चोरी को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस ने किसी भी बदमाश को पकड़ नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed